चार दिवसीय छठ महापर्व
चार दिनों का पावन पर्व, छठी मैया का प्यार,
सूर्य देव की भक्ति में, गूंजे जय-जयकार।
पहले दिन नहाय-खाय से, पावन हो संसार,
दूजे दिन खरना में, गूंजे भक्ति के स्वर अपार।
तीजे दिन संध्या अर्घ्य से, जगमग हो हर घाट,
सूप में फल और ठेकुआ लेकर, जुड़ें भक्तों के हाथ।
चौथे दिन उषा अर्घ्य से, चमके नई किरण,
छठी मैया पूरी करना, हर भक्त का सपना।
सुख-समृद्धि और खुशियों से, भर देना संसार,
जय छठी मैया, जय सूर्य देव, स्वीकारो नमस्कार!
By Ajay Gautam